Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Bihar : मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर

Aurangabad (मृत्युंजय) : जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें