उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने वाला एक और गिरोह बेनकाब

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम पुलिस ने डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले एक और गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। गिरोह ने 21 जनवरी को एक युवक को ब्लैकमेल कर 1.40 लाख रुपये वसूले थे।

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लोहिया नगर में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि उसने ग्राइंडर नाम का डेटिंग ऐप इंस्टाल किया था। इसके बाद गौरव, दीपांशु, आयुष और अजय ने उससे संपर्क किया और 21 जनवरी को एनडीआरएफ के पीछे अक्षय एनक्लेव स्थित फ्लैट पर बुलाया। वहां उसे गौरव मिला, जो ताला खोलकर उसे फ्लैट में ले गया और कपड़े उतारने को कहा। दोनों ने जैसे ही कपड़े उतारे तो वहां चार लड़के एकाएक अंदर आ गए और उसकी वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और हत्या करने की धमकी देकर उससे उससे 1.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। एसीपी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में थाना हर्ष विहार उत्तरी दिल्ली के रेलवे रोड संबोली एक्सटेंशन के पास रहने वाला रिंकू, थाना पिलखुवा जिला हापुड़ के गांव शाहपुर भगौदा निवासी अजय तथा थाना रोहटा जिला मेरठ के गांव उकसिया निवासी शुभम उर्फ सम्राट शामिल हैं। शुभम वर्तमान में लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के जौहरी एनक्लेव में रहता है। रिंकू गिरोह का सरगना है और वह पहले भी बंधक बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में नंदग्राम थाने से जेल जा चुका है।

कई लोगों को कर चुके ब्लैकमेल, शिकायत एक ने ही दी

एसीपी के मुताबिक आरोपियों से तीन मोबाइल तथा साढ़े नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ग्राइंडर ऐप पर लोगों से दोस्ती करते हैं और अश्लील कृत्य के नाम पर उन्हें फ्लैट पर बुलाते हैं। वहां नग्न अवस्था में मारपीट करते हुए उनके वीडियो बनाते हैं और वीडियो वायरल करने तथा हत्या की धमकी देकर रकम ऐंठते हैं। आरोपी कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं, लेकिन एक को छोड़कर किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं दी। एसीपी ने बताया कि आरोपी जगह बदल-बदलकर ब्लैकमेलिंग करते हैं। अक्षय एनक्लेव वाला फ्लैट भी आरोपियों ने एक महीने पहले ही किराए पर लिया था।

13 जनवरी को भी पकड़ा था एक गिरोह

मधुबन बापूधाम पुलिस ने बीती 13 जनवरी को भी डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। पुलिस ने सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गिरोह भी ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती करने के बाद ठीक उसी अंदाज में ब्लैकमेल करता था, जिस तरह से शुक्रवार को पकड़ा गया गिरोह ब्लैकमेल करता था। एसीपी का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img