भारतीय वायुसेना के विमान ओमान में भरेंगे उड़ान

नई दिल्ली. 11 सितम्बर: मिग-29, जगुआर और सी-17 एयरक्राफ्ट से युक्त भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की टुकड़ी ईस्टर्न ब्रिज अभ्यास- 7 में भाग लेने के लिए बुधवार को ओमान पहुंची। इस नौ दिवसीय (11 से 22 सितंबर तक) अभ्यास का सातवां संस्करण ओमान के वायु सेना बेस मसीराह में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान मिग-29 रॉयल एयर फोर्स ओमान के यूरोफाइटर टाइफून, एफ-16 और हॉक के साथ अभ्यास करेगा। मिग-29 लड़ाकू विमान पहली बार भारत के बाहर एक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में भाग लेंगे। द्विपक्षीय ईस्टर्न ब्रिज- 7 अभ्यास का उद्देश्य सामरिक एवं परिचालन कौशल में सुधार करना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और विभिन्न परिदृश्यों में प्रभावी ढंग से सहयोग करने के लिए दोनों वायु सेनाओं की क्षमता को बढ़ाना है। इस अभ्यास में जटिल हवाई युद्धाभ्यास, हवा से हवा और हवा से जमीनी संचालन और रसद समन्वय शामिल होगा, जो दोनों देशों की उभरती रक्षा आवश्यकताओं और रणनीतिक हितों को दर्शाता है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img