Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्वास्थ्य अनुसंधान में AI के प्रयोग से आएगी क्रांति

- स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित विकास के लिए एनएचए ने आईआईटी कानपुर संग किया करार
- स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई आधारित विकास के लिए एनएचए ने आईआईटी कानपुर संग किया करार

नई दिल्ली. 11 सितम्बर :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव व एनएचए की सीईओ एल.एस. चांगसन और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर अपूर्व चंद्रा ने कहा, एआई मॉडल की तुलना और सत्यापन के लिए एक खुला सार्वजनिक बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म विकसित होने से स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांति आएगी। उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन के तहत, आईआईटी कानपुर द्वारा विभिन्न मशीन लर्निंग मॉडल पाइपलाइनों में एक फ़ेडरेटेड लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म, एक गुणवत्ता-संरक्षण डेटाबेस तैयार किया जाएगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल की तुलना और सत्यापन के लिए एक ओपन बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अनुसंधान के लिए प्रबंधन प्रणाली का विकास किया जाएगा। बाद में इस प्लेटफार्म को एनएचए द्वारा संचालित और नियंत्रित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए एआई की अपार क्षमता का दोहन हो सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *