बरिंदर कुमार गोयल ने खनन और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

बरिंदर कुमार गोयल ने खनन और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 सितंबर:

आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में खनन और भूविज्ञान, जल संसाधन, भूमि और जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और राजस्व, पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति और स्वच्छता, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडिया की उपस्थिति में अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।

इस अवसर पर श्री गोयल ने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वे राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के बहुमूल्य जल और खनिज संसाधनों के संरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर मालेरकोटला के विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img