Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

धान की खरीद के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार

पंजाब सरकार
धान की खरीद के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार

धान की खरीद के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: अनुराग वर्मा

मुख्य सचिव ने 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया को लेकर डिप्टी कमिश्नरों के साथ की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़, 26 सितंबर:

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से धान की खरीद निर्विघ्न व सुचारू रूप से संपन्न करने के निर्देशों के तहत पंजाब के मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित खरीद एजेंसियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली खरीद प्रक्रिया के सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं।

मुख्य सचिव श्री वर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों और मुंबई में की गई पैरवी के चलते, पंजाब को खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के लिए अक्टूबर 2024 के अंत तक धान की खरीद के लिए 41,339.81 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (कैश क्रेडिट लिमिट) जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के तहत, पंजाब सरकार मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और किसानों को उनके बैंक खातों में तुरंत भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान मंडियों में लेकर आएं ताकि खरीद नियमों के अनुसार उनकी फसल की तुरंत खरीद की जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने एफ.सी.आई. की सी.एम.डी. वनीता शर्मा से भी बातचीत की है, जिन्होंने यह आश्वासन दिया कि धान खरीद सीजन के दौरान पंजाब के मिलर्स को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ बैठक में उनके मुद्दे केंद्र सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री से बात कर एफ.सी.आई को चावल की डिलीवरी के लिए आवश्यक स्थान बनाने के निर्देश देने की मांग की गई थी।

बैठक के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक पुनीत गोयल ने जानकारी दी कि सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान की संभावित खरीद के लिए 5 लाख बेल्ज(बारदाने की गांठों) की आवश्यकता है, जिनमें से विभाग ने अब तक 4.74 लाख बारदानो की गांठों का प्रबंध कर लिया है और शेष 35 हजार अन्य गांठों का इंतजाम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

श्री अनुराग वर्मा ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को मंडियों में किसानों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर और एस.डी.एम्ज स्वयं मंडियों का लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीनों के इस्तेमाल पर पाबंदी के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

इस बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव विकास गर्ग, पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के एम.डी.कंवलप्रीत बराड़, पंजाब मंडीकरण बोर्ड के सचिव रामवीर सिंह, पनसप की एमडी सोनाली गिरी, विभाग के निदेशक पुनीत गोयल और मार्कफेड के एम.डी. गिरिश दयालन भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *