नोएडा-ग्रेनो में 24 घंटे बंद रहेंगे अस्पताल

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निजी और सरकारी अस्पतालों में शनिवार सुबह 6 से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान इमरजेंसी, आईसीयू और अति आवश्यक सर्जरी छोड़कर बाकी चिकित्सा सेवाएं ठप रहेंगी। ओपीडी, पहले से निर्धारित सर्जरी और अन्य सेवाओं को डॉक्टर बंद रखेंगे। दोनों शहरों में करीब 60 अस्पताल और नर्सिंग होम है। उनके लगभग 700 डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नोएडा शाखा ने बैठक में लिया फैसला।

आईएमए के ऐलान के बाद दोनों शहरों के मरीजों पर असर पड़ेगा। इस दौरान लगभग 60 अस्पताल और नर्सिंग होम बंद होने के आसार हैं। आईएमए ने ऐलान करते हुए बताया कि डॉक्टरों की यह हड़ताल शनिवार सुबह 6 से चालू होकर रविवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान ओपीडी का इलाज बंद रहेगा। इसके बाद रविवार को सुबह 6 बजे के बाद डॉक्टर सामान्य रूप से इलाज करना शुरू कर देंगे। हालांकि, इससे पहले 24 घंटों के दौरान पहले से निर्धारित सर्जरी और इमरजेंसी मामलों में ही डॉक्टर मरीजों को देखेंगे। अन्यथा सभी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान 700 से ज्यादा डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की संभावना है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में महिला के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश के डॉक्टरों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस दौरान मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशभर के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल का ऐलान किया। इसका असर भी देखने को मिला है। अब नोएडा की आईएमए ब्रांच ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अस्पतालों में इलाज बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, रविवार को इलाके के मरीजों को राहत मिलने की संभावना है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img