Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Autism Awareness Day: सर्फाबाद में ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Noida Autism Awareness Day: सर्फाबाद में ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

रिपोर्ट: अजीत कुमार

Noida के सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद में शुक्रवार को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित संस्कार अध्ययन केन्द्र में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और विशेषज्ञों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में ऑटिज्म को लेकर जागरूकता बढ़ाना और समावेशिता की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान बच्चों को ऑटिज्म के लक्षणों, समझ और अपने साथियों के प्रति संवेदनशीलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सीखने की प्रक्रिया में रुचि दिखाई।

विशेषज्ञों ने आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव, गर्दन और कंधों में दर्द, एकाग्रता में कमी और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी आदतें न्यूरो-विकास से जुड़ी चुनौतियों को भी बढ़ा सकती हैं।

फाउंडेशन के विशेषज्ञ डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटिज्म हर बच्चे में नहीं होता, लेकिन बदलती जीवनशैली, कामकाजी अभिभावकों की व्यस्तता और सीमित सामाजिक संपर्क के कारण कुछ बच्चों में इसके समान लक्षण देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने शुरुआती पहचान और सही मार्गदर्शन को बेहद जरूरी बताया।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से सेंटर के बच्चों द्वारा तैयार इन-हाउस पत्रिका, हैंडवॉश और ग्लास क्लीनर शिक्षकों और विद्यार्थियों को भेंट किए गए। साथ ही शिक्षकों को कक्षा स्तर पर बच्चों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग के व्यावहारिक तरीके भी समझाए गए ताकि समय रहते बच्चों की जरूरतों को पहचाना जा सके।

इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, कृष्णा यादव (एडमिन हेड), इलिका रावत (स्पेशल एजुकेटर), अभिनव प्रताप सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), नैतिक ओझा और रजत शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं संस्कार अध्ययन केन्द्र सर्फाबाद की प्राधानाचार्य पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष मुक्ता गुप्ता तथा शिक्षिका रेनू छिब्बर सहित अन्य अध्यापिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें