Attack on Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल पर हमले को लेकर मंजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

Attack on Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल पर हमले को लेकर मंजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Attack on Sukhbir Singh Badal: पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने इसे चिंताजनक, गंभीर और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा, “सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का आईना है। अगर एक पूर्व उप-मुख्यमंत्री, जिसके पास ज़ेड प्लस सुरक्षा है, इस तरह के हमले का शिकार हो सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा?”

सिरसा ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने पंजाब की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को पूरी तरह से विफल कर दिया है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस घटना पर जवाब दें और जनता के सामने स्पष्टीकरण पेश करें। यह हमला पंजाब में सुरक्षा चूक और राज्य सरकार की विफलता को उजागर करता है। सिरसा ने कहा कि ऐसे हमलों से जनता में असुरक्षा का माहौल बनता है, और इसे रोकने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img