Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Anti Drug Campaign: सीएम सुक्खू ने ‘नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार’ अभियान की टी-शर्ट की लॉन्च

Anti Drug Campaign: सीएम सुक्खू ने ‘नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार’ अभियान की टी-शर्ट की लॉन्च

शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ‘नशे नु ललकार, नौजवानी दी पुकार’ अभियान की टी-शर्ट लॉन्च की। इस अभियान के तहत 9 अक्टूबर 2026 को नालागढ़ में मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें खेल, रचनात्मकता तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश देना है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के लिए समाज के सभी वर्गों का सामूहिक प्रयास जरूरी है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को खेल, रचनात्मक कार्यों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के तहत लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना ही नहीं है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।

9 अक्टूबर को नालागढ़ में आयोजित होने वाली मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और इस लड़ाई में युवा शक्ति की सकारात्मक भूमिका को सामने लाने पर जोर रहेगा।

इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह बावा और दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें