Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Anirudh Ravichander ने काव्या मारन से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “Chill Out Guys”

Anirudh Ravichander
Anirudh Ravichander ने काव्या मारन से शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा “Chill Out Guys”

Anirudh Ravichander ने काव्या मारन संग शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। Reddit पर वायरल पोस्ट के बाद उन्होंने X पर जवाब देते हुए सभी अफवाहों को खारिज किया।

 Anirudh Ravichander ने काव्या मारन से शादी की अफवाहों पर दी सफाई

मशहूर म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander हाल ही में सोशल मीडिया पर काव्या मारन से शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि Anirudh Ravichander और काव्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। इस चर्चा ने इतना जोर पकड़ा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स भी आ गईं।

Anirudh Ravichander BREAKS silence on his wedding rumors with Kavya Maran: ' Marriage? Chill out guys…' | PINKVILLA

Anirudh Ravichander ने क्या कहा?

इन अफवाहों के जवाब में Anirudh Ravichander ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक मजेदार पोस्ट डालते हुए लिखा,

“शादी आह? lol.. Chill out guys, pls stop spreading rumours.”

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे काव्या को डेट कर रहे हैं या नहीं। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Reddit पर क्या कहा गया?

Reddit यूजर्स के अनुसार, Anirudh Ravichander और काव्या मारन पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि सुपरस्टार रजनीकांत ने खुद काव्या के पिता कलानिधि मारन से इस रिश्ते को लेकर बातचीत की है और जल्द ही शादी हो सकती है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Anirudh Ravichander breaks silence on rumours of marriage with Kavya Maran — 'completely false' | Mint

 कौन हैं Anirudh Ravichander?

अनिरुद्ध रविचंदर प्रसिद्ध अभिनेता रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं। उनके दादा के. सुब्रमण्यम एक नामी फिल्म निर्देशक थे। उनकी मौसी लता की शादी रजनीकांत से हुई है, जिससे उनका जुड़ाव तमिल फिल्म इंडस्ट्री से और गहरा है।

Anirudh Ravichander ने थलापति विजय, अजित कुमार, सूर्या, कमल हासन, पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों को संगीत दिया है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर हैं। वे अक्सर मैचों के दौरान टीम को स्टेडियम में सपोर्ट करती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरें पूरी तरह से अफवाह साबित हुई हैं। खुद Anirudh Ravichander ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी खबरों को शांत कर दिया है। हालांकि, फैन्स अब भी इस रिश्ते को लेकर उत्सुक हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में इस संबंध में और क्या सामने आता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें