Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू मेंEcotech 1 Police Arrest: दिवाली से पहले वारदात की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर युवक तमंचे के साथ गिरफ्तारGreater Noida Street Lights: दिवाली से पहले ग्रेटर नोएडा की सड़कों और गांवों में जगमगाई रोशनीGaur City Mall Fire: गौड़ सिटी मॉल परिसर में पेड़ पर लगी झालर में आग, कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

Railway Police Honesty: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को लौटाया 50 हजार का खोया बैग

Railway Police Honesty

Railway Police Honesty: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्री को लौटाया 50 हजार का खोया बैग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली स्थित Anand Vihar Railway Station पर रेलवे सुरक्षा बल की ईमानदारी और सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली। रेलवे पुलिस और कैरेज एंड वैगन विभाग की सक्रियता की वजह से एक यात्री का खोया हुआ बैग सुरक्षित वापस मिल गया। बैग में नकदी, सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था, जिसकी कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। बैग वापस मिलने के बाद यात्री ने राहत की सांस ली और रेलवे पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार घटना 13 मई की है। गाड़ी संख्या 14005 के बी-1 कोच की सीट नंबर 46 पर एक लाल रंग का लावारिस बैग पड़ा मिला था। ड्यूटी पर तैनात सी एंड डब्ल्यू स्टाफ Mukesh Sharma की नजर जब बैग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे सुरक्षित कब्जे में लिया और Railway Protection Force पोस्ट में जमा करा दिया।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने बैग के असली मालिक की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद शुभम नाम का यात्री आरपीएफ पोस्ट पहुंचा और बताया कि उसका बैग ट्रेन में छूट गया था। पूछताछ और पहचान प्रक्रिया के दौरान यात्री ने बैग में रखे सामान की सही जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान बैग के अंदर 26,200 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की नोजपिन, कपड़े और मसाले मिले। सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद Abhishek ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बैग यात्री शुभम को सौंप दिया।

यात्री शुभम ने बताया कि बैग खोने के बाद वह काफी परेशान हो गया था और उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका सामान वापस मिल पाएगा। लेकिन रेलवे पुलिस और कर्मचारियों की तत्परता और ईमानदारी की वजह से उसका सारा सामान सुरक्षित वापस मिल गया। उसने रेलवे पुलिस और स्टाफ का धन्यवाद किया।

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी रेलवे पुलिस और सी एंड डब्ल्यू स्टाफ की ईमानदारी और सक्रियता की सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें