Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Agra: आगरा को मिली ‘अटलपुरम्’ की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया टाउनशिप का शुभारंभ

Agra: आगरा को मिली ‘अटलपुरम्’ की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया टाउनशिप का शुभारंभ

रिपोर्ट: आकाश जैन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के ककुआ और भांडई गांवों में विकसित की जा रही बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ का aaj शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत शुभारंभ किया। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 36 वर्षों के बाद विकसित की जा रही यह सबसे बड़ी आवासीय योजना है, जो आधुनिक शहरी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस परियोजना का लोकारण करते हुए कहा कि ‘अटलपुरम् योजना’ उत्तर प्रदेश में शहरी विस्तार की एक बेहतरीन मिसाल बनेगी। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुणमौली द्वारा मुख्यमंत्री को इस टाउनशिप की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और योजना की सराहना की।

अटलपुरम् टाउनशिप 340 एकड़ भूमि में तीन चरणों में विकसित की जाएगी। यह योजना आगरा इनर रिंग रोड, दक्षिणी बाईपास और ग्वालियर रोड के जंक्शन पर स्थित है। योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार परिवारों (करीब 50,000 जनसंख्या) को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आवासीय वातावरण मिलेगा। प्राधिकरण ने पहली बार भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर सर्किल रेट के चार गुना मूल्य पर सीधे खरीद की है। इस योजना की कुल अनुमानित लागत ₹1515.47 करोड़ है, जिसमें ₹784 करोड़ भूमि खरीद में और ₹731.47 करोड़ आंतरिक व बाह्य विकास पर व्यय किया जाएगा।

इस परियोजना में भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, विद्युत लाइन, ICT लाइन, SCADA आधारित सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसी आधुनिक शहरी अवसंरचनाएं शामिल होंगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह टाउनशिप बेहद महत्वपूर्ण होगी। अटलपुरम् में 1430 आवासीय भूखंड, 18 ग्रुप हाउसिंग भूखंड, 96 गैर-आवासीय भूखंड (व्यवसायिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंक, डाकघर, होटल, सामुदायिक केंद्र) शामिल किए गए हैं। साथ ही, एक फायर स्टेशन, पुलिस चौकी और 12.45 एकड़ में एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए भूमि आरक्षित की गई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें