Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

AFCAT Result 2025: जारी हुआ AFCAT 1 परीक्षा का रिजल्ट, सर्वर डाउन से कैंडिडेट्स को दिक्कत

AFCAT Result 2025
AFCAT Result 2025: जारी हुआ AFCAT 1 परीक्षा का रिजल्ट, सर्वर डाउन से कैंडिडेट्स को दिक्कत

AFCAT Result 2025:  भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 01/2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार afcat.cdac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं, लेकिन सर्वर डाउन के कारण दिक्कतें आ रही हैं।

AFCAT Result 2025: जारी हुआ AFCAT 1 परीक्षा का रिजल्ट, सर्वर डाउन से कैंडिडेट्स को दिक्कत

भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 01/2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा के एक महीने के अंदर ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन था, जिससे कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे हैं।

रिजल्ट कैसे चेक करें? (AFCAT Result 2025: How To Check?)

  1. आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “AFCAT 1 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

???? डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें:
https://afcat.cdac.in/afcatreg/candidate/login

IAF AFCAT 2 Results 2024 declared: Here is how to check and download:  Education news | Education News - Business Standard

AFCAT Result 2025: कितने पदों के लिए हुई थी परीक्षा?

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 336 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें—

  • ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी): 189 पद
  • ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी): 117 पद

AFCAT 2025 परीक्षा 22 और 23 फरवरी को दो घंटे की अवधि में आयोजित हुई थी।

AFCAT 2 परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, जान लें पूरा सेलेक्शन प्रोसेस | AFCAT  2 Exam Result 2024 released Candidates can check Air Force Common Ability  Test score at official website

रिजल्ट के बाद अगला चरण: इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट

रिजल्ट में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें—

  • संचार कौशल
  • नेतृत्व क्षमता
  • समग्र व्यक्तित्व मूल्यांकन

की जांच की जाएगी। इंटरव्यू पास करने वालों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। सफल उम्मीदवारों को वायु सेना अकादमी (AFA) में प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें