Aerial Firing: गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से हथियार बरामद

Aerial Firing: गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से हथियार बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के रानौली लतीफपुर गांव में कथित रूप से हवाई फायरिंग कर लोगों के बीच दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की थी। आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

जारचा थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के मुताबिक हवाई फायरिंग की घटना 15 सितंबर को रानौली लतीफपुर गांव में हुई थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी से सलारपुर गांव की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। हथियारों को जब्त करने के साथ पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार और सूबे बंसल के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 15 सितंबर को रानौली लतीफपुर गांव में हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस वायरल वीडियो और बरामद हथियारों के संबंध में भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार कौन सा था और आरोपियों के पास बरामद अवैध हथियार कहां से आए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img