Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

एफओबी की लिफ्ट में फंसा युवक,पुलिस ने बचाई जान

पर्थला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लिफ्ट में एक युवक फंस गया
पर्थला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लिफ्ट में एक युवक फंस गया

अमर सैनी

नोएडा। पर्थला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। जिसके बाद युवक मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस बीच वहां से गुजर रहे थाना फेज-3 प्रभारी राजकुमार चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को लिफ्ट से बाहर निकाला। युवक ने इसके लिए पुलिस की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया है।

जानकारी के मुताबिक दो युवक पर्थला फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) से सड़क पार कर रहे थे। जब वे एफओबी के दूसरे कोने पर पहुंचे तो लिफ्ट का गेट खुला था। एक युवक सीढ़ियों से नीचे उतर आया। जबकि दूसरा युवक गोविंद सोनी लिफ्ट में चढ़ गया। बटन दबाते ही लिफ्ट नीचे आने लगी और बीच में फंस गई। दरअसल, यह लिफ्ट चालू नहीं थी। लिफ्ट के फंसते ही उसके साथी ने 112 नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने सड़क पर मौजूद लोगों से मदद मांगनी शुरू कर दी। इसी दौरान वहां से थाना फेज-3 पुलिस की पीसीआर गुजर रही थी। पीसीआर में बैठे थाना फेज-3 प्रभारी राजकुमार चौधरी मौके पर गए। लिफ्ट के बाहर लोहे का चैनल था। जिस पर ताला लगा था।

ऐसे खुलवाई लिफ्ट
उन्होंने पहले हथौड़े की मदद से ताला तोड़ा गया। इसके बाद लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया गया। जब लिफ्ट नहीं खुली तो पास की क्लियो काउंटी सोसायटी से मैकेनिक स्टाफ को बुलाया गया। इसके बाद चाबी लगाकर लिफ्ट को खोला गया। गोविंद सोनी करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। बाहर आने के बाद उसने राहत की सांस ली।

पुलिस को बोला धन्यवाद
लिफ्ट से बाहर गोविंद सोनी जान बचने के बाद थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी सहित उनकी पूरी टीम को धन्यवाद बोला। युवक ने कहा कि पुलिस ने फरिश्ता बनकर उसकी जान बचाई है। लिफ्ट के अंदर फंसने पर उसे लगा अब वह नहीं बच पाएगा। लेकिन नोएडा पुलिस की वजह से उसे नई जिंदगी मिली है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *