Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आईसीजी ने तस्करों से बीच समुद्र में जब्त किया 4.9 किलो सोना

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तस्कर विरोधी संयुक्त अभियान के तहत 4.9 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तस्कर विरोधी संयुक्त अभियान के तहत 4.9 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क):भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने तस्कर विरोधी संयुक्त अभियान के तहत 4.9 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। यह अभियान तमिलनाडु स्थित मंडपम के वेदलाई तट से दूर समुद्र के बीचो -बीच चलाया गया जिसमें राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क निवारक इकाई (सीपीयू) रामनाथपुरम के अधिकारी भी शामिल रहे।

दरअसल, डीआरआई को विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि रामनाथपुरम जिले के वेधलाई तट के माध्यम से श्रीलंका से भारत में अवैध सोना लाया जा रहा है। इसके बाद अर्ध रात्रि में ही एक संयुक्त अभियान लांच किया गया। इस दौरान आईसीजी जहाज ने एक संदिग्ध नौका को रोक लिया। नाव पर सवार लोगों ने आईसीजी को अपनी ओर आता देख अवैध सोने की खेप समुद्र में फेंक दी जिसे अगले दिन दोपहर में समुद्र तल पर व्यापक तलाशी अभियान के बरामद कर लिया गया। यह सोना विभिन्न आकारों की कच्चे सोने की छड़ों के रूप में था जिसका वजन 4.9 किलोग्राम और कीमत 3.43 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने तस्करी कर लाए गए विदेशी मूल के सोने को जब्त करने के साथ सभी तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *