Delhi Crime: दिल्ली के मयूर विहार में दो परिवारों के बीच में झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

दिल्ली के मयूर विहार में दो परिवारों के बीच में झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार थाना अंतर्गत इलाके की एक बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवारों के बीच में झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई . पूरी वारदात वहा लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है. साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक युवक की पहचान 34 वर्षीय नरेश के तौर पर हुई है. नरेश अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 20 ब्लॉक के एक बिल्डिंग में परिवार के साथ रहता थे . पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिल्डिंग में ही रहने वाले एक परिवार से किसी बात की बात को लेकर नरेश का झगड़ा हो गया था . इसी झगड़े के बाद मंगलवार रात आरोपी के परिवार वालों ने हमला कर दिया . इसी हमले में नरेश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

इस पूरे घटना को लेकर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात तकरीबन 9:30 के करीब मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी बी ब्लॉक में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली . सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची .घायल नरेश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया . जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया . जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि एक ही बिल्डिंग में रहने वाले दो परिवार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था . झगड़ा इतना बढ़ा की हाथा पाई तक पहुंच गई और एक परिवार के लड़कों ने दूसरे परिवार के लड़के के ऊपर धारदार वस्तु से हमला कर दिया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img