Delhi Crime: गीता कॉलोनी पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद की गई

गीता कॉलोनी पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद की गई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला गीता कॉलोनी पुलिस द्वारा एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से दो स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान न्यू गोविंद पुरा जगतपुरी निवासी लक्ष्य शर्मा के रूप में हुई है। थाना गीता कॉलोनी एएसआई अनूप और कांस्टेबल दीपक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शाम करीब 5.00 बजे जब झील टांगा स्टैंड, गीता कॉलोनी के पास पहुंचा, तो झील चौक की तरफ से एक व्यक्ति स्कूटी आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर संदिग्ध को पकड़ लिया गया।आरोपी द्वारा चलाई जा रही स्कूटी नंबर जाँच की गई तो वह चोरी की पाई गई।
पूछताछ में आरोपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति के कारण उसकी स्कूली शिक्षा छूट गई थी और 5वीं कक्षा के बाद वह बुरी संगत में पड़ गया था। अपनी खराब संगति के कारण वह नशे की लत के जाल में फंस गया और अपनी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img