उत्तर प्रदेश : हापुड़ में भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, 23 अप्रैल को होने वाले सम्मलेन को लेकर रूपरेखा तैयारी की

Hapur News : (शाहरुख़ खान) दिल्ली रोड प्रीत विहार स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बैठक की। जिसमें आने वाली 23 अप्रैल को होने जा रहे सम्मलेन को लेकर रूपरेखा तैयारी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

भ्रांतियां फैल रही है

बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि आगामी 23 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र का एक सम्मेलन गढ़ रोड स्थित दयाल रीजेंसी में होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है जो वकफ़ बिल पर भ्रांतियां फैल रही है उनको दूर करना और लोगों को समझना कि वकफ़ बिल भारत के लिए क्यों आवश्यक है। इस सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के वर्तमान, पूर्व सांसद, विधायक या व प्रत्याशी जिन्होंने चुनाव लड़ा है वह सभी प्रतिभागी करेंगे। सभी मोर्चे के अध्यक्ष और महामंत्री पश्चिम क्षेत्र के तथा अल्पसंख्यक मोर्चा भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहने वाला है।

क्या बोले जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है और जिन-जिन कार्यकर्ताओं को जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसका निर्वहन करेंगे। आने वाले किसी भी अतिथि को किसी प्रकार की कोई भी असुविधा का सामना न करना पड़े इसका सब मिलकर प्रयास करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में जिला महामंत्री पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्यामंद्र त्यागी, राज सुंदर तेवतिया, नीलम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक भाटी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुमित पर्चा, अनिरुद्ध सिंह, अशोक बबली, कुणाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img