Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida: बंगाल हिंसा के खिलाफ नोएडा में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

Noida: बंगाल हिंसा के खिलाफ नोएडा में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जुटे और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और वहां की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। VHP कार्यकर्ताओं का कहना था कि बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं और राज्य सरकार इन घटनाओं पर मौन है, जो कि लोकतंत्र के लिए बेहद चिंता का विषय है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल हो जाती है, तब केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने हिंसा में पीड़ित लोगों के लिए उचित मुआवजे की मांग भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिन परिवारों को इस हिंसा में नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए, ताकि वे दोबारा सामान्य जीवन जी सकें। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया था, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। VHP नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें