Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : मथुरा के गोवर्धन स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में पुण्यतिथि पर याद किए गए शंकराचार्य निरंजन देव

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के गोवर्धन स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में गोवर्धन पुरी पीठ के ब्रह्मलीन 144वें शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ की पुण्यतिथि पर पांच दिवसीय भव्य अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम 23 अगस्त से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक चला।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई गणमान्य

प्रथम दिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वशर्मा की धर्मपत्नी एवं प्राइड ईस्ट इंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक रिनिकी भुइंया उपस्थित रहीं। वहीं समापन में अरुणाचल के गृह मंत्री मामा नातुंग उपस्थित रहे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अजीत सिंह, समाजसेवी किशोर जयंत माधव सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं ने परमाचार्य को श्रद्धांजली अर्पित की।

शंकराचार्य की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

गोवर्धन पुरी पीठ के वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने स्वामी निरंजन देवतीर्थ को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का सशक्त प्रचारक और उपदेशक बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संन्यास परंपरा को जीवंत बनाने में स्वामी निरंजन देवतीर्थ का योगदान अतुलनीय है। शंकराचार्य ने कहा कि स्वामी निरंजन देवतीर्थ के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

गौ-हत्या के खिलाफ संघर्ष

जगद्गुरु अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी निरंजन देवतीर्थ ने भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर गाय, गंगा और गीता के संरक्षण और संवर्धन को लेकर आजीवन संधर्ष किया। गौहत्या के खिलाफ 1966-67 में तत्कालीन केंद्र सरकार के विरुद्ध उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में 72 दिन का अनशन भी किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें