Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Punjab : पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का रख रही है विशेष ध्यान, मिल रही है 11 हज़ार रुपये प्रति माह पेंशन

Chandigarh News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। देश को विदेशी ताकतों से आज़ाद कराने के लिए जिन बहादुर योद्धाओं ने महान बलिदान दिए, उन वीरों और उनके बाद उनके परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 11 हज़ार रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है।

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान बढ़ा

इस संबंध में स्वतंत्रता संग्रामी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके वारिसों को दी जाने वाली पेंशन पहले केवल 9400 रुपये प्रति माह थी, लेकिन मान सरकार ने इस पेंशन की राशि बढ़ाकर 11 हज़ार रुपये कर दी, जिससे परिवारों का सम्मान और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के साथ हर समय कंधे से कंधा जोड़ कर खड़ी है।

स्वतंत्रता सेनानियों की सेवा करना सरकार का फ़र्ज़

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की सेवा करना सरकार का फ़र्ज़ है। उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले ये महान योद्धा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनका सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है।

पंजाबी वीरों का योगदान बेमिसाल

उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों के विरुद्ध आज़ादी की लड़ाई में पंजाबी वीरों का योगदान बेमिसाल रहा है। उनकी हिम्मत और बलिदान की बदौलत ही हमारा देश आज़ाद हुआ। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों में देश के प्रति जज़्बा और प्यार पैदा रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें