Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में सीडीओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

Hapur News : एक प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने की घटना के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गौतम ने क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड हापुड़ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय टियाला और प्राथमिक विद्यालय असौड़ा का दौरा किया।

शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालयों की शैक्षिक और भौतिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। टियाला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने शिक्षकों को कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें। इसके लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साफ सफाई में करे सुधार

सीडीओ ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति पर भी ध्यान दिया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मिड-डे मील योजना के अंतर्गत छात्रों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोषक और स्वच्छ भोजन मिलना उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों के लिए जरूरी है।

छात्रों की शत प्रतिशत हो उपस्थिति

इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय असौड़ा का भी निरीक्षण किया। वहां सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। सीडीओ ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय की कक्षाएं, परिसर तथा अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

शिक्षकों से अपील

सीडीओ ने कहा कि शिक्षा विभाग की सतत निगरानी और प्रयासों से ही प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण से ही छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।

विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालयों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई, मिड-डे मील की गुणवत्ता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचारी तरीके अपनाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें