Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देश

Dadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Dadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। दादरी में एक युवक ने जिस रिश्ते को प्यार समझकर भरोसा किया, वही रिश्ता उसके लिए कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और वसूली का जाल बन गया। आरोप है कि प्रेम के नाम पर नजदीकियां बढ़ाने के बाद युवक को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां दी जाने लगीं और डर के साये में उससे करीब चार लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

आरोप है कि लगातार धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर युवक ने 15 सितंबर को जहर खा लिया, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर युवती और उसकी मां समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार, ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी तुषार गोयल ने न्यायालय में शिकायत देकर बताया कि गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी एक युवती ने उससे दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातें होने लगीं।

पीड़ित का आरोप है कि युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और करीब तीन-चार महीने बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप के मुताबिक, युवती झूठे मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर रुपये मांगने लगी। पीड़ित के अनुसार, बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से उसने करीब तीन से चार लाख रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद युवती की ओर से लगातार और अधिक रुपये की मांग की जाती रही।

शिकायत के अनुसार, लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तुषार ने 15 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना के बाद भी उसे धमकियां मिलती रहीं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष इसी तरह अन्य लोगों को भी हनीट्रैप में फंसाकर उनसे रुपये ऐंठ चुका है। उसने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस से की थी। पीड़ित के अनुसार, कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवती और उसकी मां समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *