Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Food Safety Raid: गंदगी मिलने पर 65 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया, पनीर और मिठाई के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए

Noida Food Safety Raid: गंदगी मिलने पर 65 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया, पनीर और मिठाई के छह नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में लगातार गंदगी और मिठाइयों में कीड़े मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में अब तक 20 से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि एक हजार से अधिक मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं और कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पंजीकरण निलंबित किए गए हैं। गुरुवार को भी गंदगी मिलने पर करीब 65 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए, जबकि छह नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को जेवर टोल पर एक गाड़ी से भोले डेयरी, टप्पल का पनीर दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया, जिससे पनीर का एक नमूना लिया गया।

इसी तरह गाड़ी से मां दुर्गा डेयरी, हार्नोल मथुरा से दिल्ली जा रहे पनीर और अवनीश डेयरी, बाजना मथुरा से दिल्ली जा रहे पनीर का भी नमूना लिया गया। इसके साथ ही फेज-2 सब्जी मंडी में हामिद की दुकान से पनीर का नमूना लिया गया।

जेवर टोल प्लाजा पर विजेंद्र मिल्क प्रोडक्ट्स, शाहपुर कलां खुर्जा बुलंदशहर का पनीर ले जाते हुए भी पकड़ा गया और उसका नमूना भरा गया। वहीं, कासना स्थित बीकानेर स्वीट्स से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया।

सहायक आयुक्त के अनुसार, बीकानेर स्वीट्स में शेष लगभग 65 किलोग्राम रसगुल्ला गंदी अवस्था में पाए जाने और प्रथम दृष्टया प्रदूषित मिलने के कारण नष्ट कराया गया। इस प्रकार गुरुवार की कार्रवाई में कुल छह नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *