Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Drug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनक

Yamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टर

Yamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टर

नोएडा। यात्रियों की सुविधा के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बस शेल्टर बनाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे के 36 किलोमीटर पर दोनों ओर इनका निर्माण होगा। आगरा की ओर जाने या आने वाले यात्री शेल्टर पर बस से उतर और चढ़ सकेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाली बसों विभिन्न जिलों और राज्यों के यात्रियों को लेकर जाती हैं। जेवर और आसपास रहने वाले लोग बस से यात्रा करने के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंचते हैं। चालक बस को बीच रास्ते में रोककर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेसवे पर शेल्टर बनाने का निर्णय लिया गया है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में यमुना प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया था। ये बस शेल्टर एक्सप्रेसवे से उतरते और चढ़ते समय सर्विस मार्ग पर बनेंगे। ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली बसें 36 किलोमीटर माइलस्टोन पर रैंप से नीचे उतरकर बस शेल्टर पर चढ़ाते और उतारते हुए अगले रैंप से एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे रवाना होंगी। वहीं, आगरा से ग्रेनो आने वाली बसें भी दूसरी ओर के रैंप से नीचे उतरकर शेल्टर पर रुकते हुए यात्रियों के साथ अगले रैंप से एक्सप्रेसवे पर आएंगी। इससे यात्रियों को बस के लिए एक्सप्रेसवे पर आने की जरूरत नहीं रहेगी और हादसे की आशंका समाप्त हो जाएगी। यीडा महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी का कहना है कि बस शेल्टर के लिए जेवर किशोरपुर मार्ग के नजदीक स्थान चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

avinash

संबंधित खबरें