Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्रीMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दान में पारदर्शिता, सोने-चांदी की जांच के लिए लगी अत्याधुनिक मशीनNoida Cyber Fraud Cases: ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर 36 लाख से अधिक ऐंठेNoida Mati Kala Mahotsav: नोएडा में दीवाली पर सजेगा ‘माटी कला महोत्सवDelhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनात

Noida Firecrackers Seized: अवैध आतिशबाजी के 80 बोरे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Firecrackers Seized: अवैध आतिशबाजी के 80 बोरे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। अवैध रूप से पटाखे बेचने जा रहे दो शातिरों को फेज-दो थाना पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-88 से गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब तीन लाख रुपये कीमत के 80 बोरे आतिशबाजी बरामद हुई है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो गाड़ियों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बेचने के लिए ले जाई जा रही है। टीम ने सेक्टर-88 के पास से दो गाड़ियों समेत दो संदिग्ध को दबोचा। तलाशी लेने पर गाड़ियों में 80 बोरे रखे मिले। बोरों में मीडियम साइज के सुतली बम थे।

इनकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान मेरठ जानी खुर्द के गौरव और मोदीनगर दयापुरी के अरुण कश्यप के रूप में हुई। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों आतिशबाजी नोएडा में पहुंचाते हैं। इसके एवज में रकम मिलती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें