Noida Tree Cutting: विज्ञापन बोर्ड के लिए नीम का पेड़ काटने पर संस्थान को छह हजार रुपये जुर्माना
नोएडा। सेक्टर-147 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए नीम का पेड़ काटना महंगा पड़ गया। जांच के बाद विभाग ने जुर्माना लगाया है। आरोप है कि राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने अपनी संस्था के विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए पेड़ को जड़ से करीब तीन फीट ऊपर से कटवा दिया था। मामले में संस्थान ने लिखित बयान देकर अपना अपराध स्वीकार किया और छह हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। वन विभाग के अनुसार, नौ अगस्त 2026 को पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच वन दरोगा ने की थी।





