नई दिल्ली। शाहदरा साइबर पुलिस ने बैंक से 26 लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर एक महिला से 29,500 रुपये ठगने के आरोप में 24 वर्षीय कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और दो डेबिट कार्ड बरामद करने की जानकारी दी है।
शिकायत के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद को ऋण प्रक्रिया से जुड़ा प्रतिनिधि बताया और कम ब्याज पर एक्सिस बैंक से लोन मंजूर कराने का दावा किया। उसने व्हाट्सऐप पर दस्तावेज मंगवाए और प्रोसेसिंग व अन्य शुल्क के नाम पर महिला से अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। भुगतान के बाद भी ऋण स्वीकृत नहीं हुआ तो महिला ने पुलिस से संपर्क किया।
शाहदरा साइबर थाने में 20 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऋण स्वीकृति के नाम पर अनजान कॉलर को पैसा या संवेदनशील दस्तावेज भेजने से पहले सीधे बैंक के आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करें।






पाठकों की राय