Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा धुआं, छह दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग

नई दिल्ली। रायसीना हिल स्थित नॉर्थ ब्लॉक की छत से सोमवार, 26 अक्टूबर को धुआं उठने की सूचना मिलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने छह दमकल गाड़ियां भेजीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 11:10 बजे सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में छत पर मरम्मत कार्य के आसपास लगे उपकरणों के पास आग लगने की बात सामने आई है। शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की गई है, लेकिन आग लगने का निश्चित कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी धुआं दिखाई देने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। संवेदनशील सरकारी परिसर में आग की घटना के बाद संबंधित विभाग सुरक्षा इंतजामों और मरम्मत कार्य की परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *