Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर दिल्ली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा ‘भोलेनाथ की जय’

Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर दिल्ली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजा ‘भोलेनाथ की जय’

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सावन माह की शुरुआत के साथ ही देशभर के शिवालयों में भक्तों की श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली भी इस धार्मिक उत्साह से अछूती नहीं रही। 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार पड़ने पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में उमड़ पड़े। विशेषकर पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित श्री सीता राम मंदिर में तो सुबह से ही ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष की गूंज सुनाई देने लगी। श्रद्धालुओं की भीड़ ने मंदिर परिसर को आस्था के रंग में रंग दिया।

सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भक्त जन शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से रुद्राभिषेक करते हैं। मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल अर्पित कर विशेष पूजा की। कई भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए और शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में उपस्थित महामंडलेश्वर श्री राम गोविंद दास महात्यागी जी महाराज ने कहा कि सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है और आज इस पहले सोमवार को जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ का स्मरण करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आए हैं और पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार हो रहा है।

भक्तों ने भी सावन के पहले सोमवार को विशेष बताते हुए कहा कि वे सुबह से ही व्रत रखकर पूजा के लिए पहुंचे हैं। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने भगवान शिव से अपने जीवन में सुख-शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कई भक्तों ने बताया कि वे हर वर्ष सावन के सोमवार को व्रत रखते हैं और भोलेनाथ पर जल अर्पित करते हैं।

दिल्ली के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों—कालका जी, श्री गुफा वाला मंदिर, झंडेवालान, और कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर कतारें बनवाई गईं और चिकित्सा सहायता के लिए प्राथमिक उपचार शिविर भी लगाए गए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें