उत्तर प्रदेश : हापुड़ में चलती कार में आग, हाईवे पर अफरा-तफरी, कूदकर बचाई जान

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर इलाके में रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपाई के पास हाईवे पर हुई इस घटना में कार सवार सुरक्षित रहे। कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि कार सवार चार लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

कूदकर बचाई अपनी जान

दरअसल, पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा। इस हादसे में किसी के घायल न होने से ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास के यातायात में कोई अवरोध नहीं हुआ। कार सवारों ने बताया कि वे गनीमत से अपनी जान बचा पाए।

सभी ने ली राहत की सांस

सीओ ने वरुण मिश्रा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। उनकी इस कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि वे समय रहते आग बुझाने में सफल रहे, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Hot this week

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...

Topics

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img