Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

Delhi Crime: शाहदरा में 323 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Delhi Crime: शाहदरा में 323 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से कुल 323.25 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जो व्यावसायिक मात्रा में आती है। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्वामी दयानंद अस्पताल के पास हेरोइन की डिलीवरी देने के इरादे से आने वाले हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो संदिग्ध मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे ग्राहक से मिलने की तैयारी कर रहे थे, टीम ने दोनों को चारों तरफ से घेरकर मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी अथर की पैंट की जेब से 296.59 ग्राम हेरोइन और उसके साथी बाबू खान की कुर्ते की जेब से 26.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों की पहचान अथर और बाबू खान के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले हैं और लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त थे। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में थाना जीटीबी एन्क्लेव में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे स्मैक की सप्लाई रामपुर के कुछ बड़े सप्लायर्स से लेते हैं और दिल्ली में कई जगहों पर इसे पहुंचाते थे। पुलिस अब इनके सप्लायर्स और डिलीवरी नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि शाहदरा जिला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और यह गिरफ्तारी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे सौदागरों की जड़ तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

>>>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें