Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीएम किसान उत्सव दिवस पर दिखाया गया लाइव प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्तBulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उत्तर प्रदेश : अवैध प्लॉटिंग पर चला हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का पीला पंजा, चार स्थानों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Hapur News : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (Hapur Pilkhuwa Development Authority) ने गुरुवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता के निर्देश पर कोतवाली पुलिस के साथ चार स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान माफियाओं में हड़कंप मचा रहा है।

क्या है पूरा मामला

प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दस्तोई रोड पर ओमवीर, सेंसरपाल, सतवीर और मदनपाल की करीब 5000 वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। जसरूपनगर में अशोक और जावेद की 5000 वर्ग मीटर की प्लाटिंग पर कार्रवाई हुई। जसरूपनगर मैन में मनोज कश्यप की 2500 वर्ग मीटर और दस्तोई रोड पर विजय की 9000 वर्ग मीटर की अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया। इन सभी निर्माणों के लिए मानचित्र स्वीकृति नहीं ली गई थी। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन अधिकारी वीरेश राणा, राकेश सिंह तोमर और अवर अभियंता महेशचंद उप्रेती, जितेंद्रनाथ दुबे, पीयूष जैन सहित प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण सचिव ने चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण या प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें