Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पुनर्विकसित देवलाली रेलवे स्टेशन के आधुनिकरण और सुविधाए देखकर खुश हुए सैनिक; प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन

अभिषेक ब्याहुत
देवलाली, नाशिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान से देशभर में “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत विकसित 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नाशिक जिले के देवलाली रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया गया, जिसका पुनर्विकास 10 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

देवलाली रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां यात्रियों के लिए बेहतर रोशनी, पर्याप्त पार्किंग, सुंदर उद्यान, रेल यान म्यूजियम, महिला-पुरुषों के लिए अलग वेटिंग रूम, ड्रेसिंग रूम, नहाने और शौच की सुविधाएं, और दिव्यांगजन अनुकूल ढांचा तैयार किया गया है। स्टेशन पर सेना के स्टाफ के लिए विशेष आरक्षण केंद्र की व्यवस्था भी की गई है।

ब्रिटिश कालीन वास्तुकला से प्रेरित इस स्टेशन का विकास मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के तहत हुआ है। नाशिक स्टेशन से देवलाली स्टेशन केवल 5 किलोमीटर दूर स्थित है और देवलाली आर्मी कैंप, आर्टिलरी स्कूल और वीर सावरकर की जन्मभूमि भगुर के निकट होने के कारण इसका सामरिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है।

नाशिक जिले के देवलाली रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका व्यापक सौंदर्यीकरण भी किया गया है। स्टेशन परिसर के अंदर और बाहर यातायात की सुगमता के लिए पूरे क्षेत्र को विस्तारित और व्यवस्थित रूप से विकसित किया गया है। स्टेशन का प्रवेश द्वार अब एक नए, आकर्षक और स्वागतयोग्य स्वरूप में नजर आता है।

प्लेटफॉर्म का पूरी तरह नवीनीकरण किया गया है। दोनों प्लेटफार्मों को पूरी तरह से कवर किया गया है जिससे बारिश और धूप से यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में चार हाई-मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं, जिससे रात के समय भी परिसर रोशन और सुरक्षित बना रहे।

वातानुकूलित कार्यालयों का निर्माण रेलवे स्टाफ और अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। वहीं, विशेष रूप से सक्षम यात्रियों के लिए दो नए पानी के स्टैंड स्थापित किए गए हैं, ताकि उन्हें सुविधा और सम्मान दोनों मिले।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि रेलवे स्टेशन केवल यात्रा की शुरुआत नहीं बल्कि शहर की पहचान होते हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना केवल ढांचागत विकास नहीं बल्कि रेलवे से जुड़े पूरे अनुभव को नया रूप देने का प्रयास है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और स्थानीय रोजगार व अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत देशभर के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। आज उद्घाटित 103 स्टेशनों में से अधिकांश 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित हैं। इस योजना के तहत सभी स्टेशनों को न केवल तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और वास्तुकला के अनुरूप भी विकसित किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें