Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत, चार घायल, बिजली के खंभे टूटे और पेड़ गिरे

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जनपद में बुधवार रात अचानक आई आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। डिबाई, अनूपशहर और सिकंदराबाद तहसील क्षेत्रों में तेज हवाओं और पेड़ गिरने से लोगों की जान गई। तूफान से जगह-जगह लगे होर्डिंग्स और वृक्ष गिर गए।

राजस्व विभाग की टीम सर्वे में जुटी

दरअसल, सड़कों के किनारे खड़े दर्जनों पेड़ गिरने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई।‌ खंबे और लाइन टूटने से जनपद के लगभग 600 गांवों की बिजली गुल हो गई, वहीं पावर कॉरपोरेशन विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम सर्वे में जुटी है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर जनपद के फल पट्टी क्षेत्र स्याना में भी आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तैयारी से पहले ही फलों के झाड़ जाने से आम उत्पादक चिंतित है।

ये हुए हादसे का शिकार

एडीएम(एफ) अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में वृजनपद में तीन जन हानियां हुई है। एडीएम ने बताया कि सिरोरा गांव में रवि कुमार (14 वर्ष) पुत्र राजेंद्र, गांव कुमरुवा में प्रकाश उर्फ भूपेंद्र (20 वर्ष) पुत्र विनोद और तहसील डिबाई के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में जर्जर दीवार गिरने से खलील (39 वर्ष) पुत्र जमील की मौके पर मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी फूल बानो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नुकसान का आकलन शुरू

तेज हवाओं के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे गिर गए। होर्डिंग्स और यूनिपोल्स के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। फलपट्टी क्षेत्र में आम की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई बागों में फलों के साथ पेड़ भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जर्जर भवनों की पहचान के लिए टीमें मौके पर भेजी गई हैं। प्रशासन ने लोगों से जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील की है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें