Shyam Lal College: शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज ने मनाया अपना 55वा स्थापना दिवस

Shyam Lal College: शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज ने मनाया अपना 55वा स्थापना दिवस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Shyam Lal College:  शाहदरा के श्यामलाल कॉलेज ने आज अपने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उनके साथ उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि यह देश युवाओं का है और श्यामलाल कॉलेज में बैठे नौजवान ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी रचनात्मक गतिविधि में हिस्सा लें तो देशभक्ति को अपने दिल और दिमाग में हमेशा स्थान दें।

ओम बिरला ने कहा कि जैसे आज पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है, वह असली देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना अपने सामर्थ्य और पराक्रम के बल पर दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा रही है। आज देश की सीमाएं मजबूत हैं तो इसका श्रेय सेना की मुस्तैदी और देश के युवाओं की ताकत को जाता है।

कार्यक्रम के दौरान ओम बिरला ने कॉलेज के उन छात्रों को भी सम्मानित किया जिन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को उन्होंने सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, शिक्षक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और स्थापना दिवस के इस अवसर को उत्साह के साथ मनाया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img