Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

Delhi Bar Association Election: दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां तेज, प्रत्याशी वकीलों के बीच जुटे

Delhi Bar Association Election: दिल्ली बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां तेज, प्रत्याशी वकीलों के बीच जुटे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशन और दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 21 मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर सभी प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने एजेंडे के साथ वकीलों के बीच जाकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

शाहदरा बार एसोसिएशन कड़कड़डूमा कोर्ट में भी चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस बार बड़ी संख्या में अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं, जिसमें कई महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। कुछ पदों पर महिलाओं के लिए विशेष सीटें आरक्षित की गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए आठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए सात, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए छह, और सचिव पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह, अन्य पदों पर भी छह से सात अधिवक्ता मैदान में हैं।

चुनावी मुद्दों को लेकर प्रत्याशी खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद की प्रत्याशी कीर्ति मदान ने महिला वकीलों की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें चैंबर आवंटन में आरक्षण मिलना चाहिए और कोर्ट परिसर में क्रेच की सुविधा होनी चाहिए।

वहीं, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वी.के. सिंह ने कहा कि शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव में वकीलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। नए वकीलों के लिए बैठने की जगह की कमी, कोर्ट परिसर में पार्किंग समस्या, और नई बिल्डिंगों में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर आवंटन जैसे मसले प्रमुख हैं। उन्होंने वकीलों को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें