राज्य

Chamoli Avalanche: बद्रीनाथ-माणा में बचाव अभियान में तेजी, अब तक छह की गई जान

Chamoli Avalanche: बद्रीनाथ-माणा में बचाव अभियान में तेजी, अब तक छह की गई जान

Related Articles

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्य सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था और आज का मौसम साफ रहने के कारण अभियान में तेजी आई है। सेना और वायुसेना के सात हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। अब भी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए थर्मल इमेजिंग कैमरा और NDRF की स्निफर डॉग टीम को माणा भेजा गया है। जिलाधिकारी ने भरोसा जताया कि जल्द ही लापता लोगों को खोज लिया जाएगा।

प्रशासन और राहत दल लगातार मौके पर डटे हुए हैं, जबकि स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहायता कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है, और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button