Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: रंगदारी न देने पर किशोर से मारपीट कर स्कूटी छीनी, छात्र समेत दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: रंगदारी न देने पर किशोर से मारपीट कर स्कूटी छीनी, छात्र समेत दो गिरफ्तार
खोड़ा थानाक्षेत्र में 11वीं के छात्र से 12वीं के छात्र ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। खोड़ा थानाक्षेत्र में 11वीं के छात्र से 12वीं के छात्र ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। अपने साथी संग मिलकर उससे मारपीट की और पैसे न मिलने पर स्कूटी छीनकर उसे छोड़ दिया। 11 फरवरी की घटना में पीड़ित के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ा क्षेत्र की इंदिरा विहार कॉलोनी में रहने वाले घनश्याम तिवारी डेयरी चलाते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। 11वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा वैभव 11 फरवरी की शाम सात बजे दूध सप्लाई करने स्कूटी से निकला था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया। वैभव ने फोन उठाया, लेकिन ठीक से बात नहीं हुई। इसके बाद नंबर स्विच ऑफ आने लगा। उन्हें चिंता हुई तो पुलिस को सूचना दी। देर रात करीब 11 बजे वैभव बिना स्कूटी के घर पहुंचा तो बताया कि खोड़ा निवासी दोस्त राज गिरी ने बहाने से ले जाकर अपने एक साथी संग मारपीट की। दोनों एक लाख रुपये मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर स्कूटी ले ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर खोड़ा निवासी राज गिरी और मयूर विहार में रहने वाले उसके दोस्त राजकुमार उर्फ बुल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों बालिग हैं और राजकुमार ओपन से 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। आरोपियों ने बताया कि एक लाख रुपये से वे पार्टी करना चाहते थे। राज गिरी वैभव व उसके परिवार के बारे में जानता था। इसीलिए वह दूध सप्लाई करने के दौरान उससे मिला और फिर एक पार्क के पास ले जाकर मारपीट की। फोन छीनकर बंद कर दिया। वैभव ने घर पर फोन कर एक लाख रुपये मांगने से इनकार किया तो स्कूटी छीनकर उसे छोड़ दिया था। स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें