Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सड़क हादसों में घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा
अलग-अलग सड़क हादसों में घायल महिला समेत दो लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में घायल महिला समेत दो लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चालकों को ट्रेस कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

सोहनलाल स्ट्रीट दिल्ली गेट निवासी पियूष गर्ग का कहना है कि उनकी पत्नी लता गर्ग बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईटीसी वितरक कंपनी के अकाउंट विभाग में काम करती थी। सात फरवरी को कंपनी से घर लौटते वक्त लोहा मंडी के गेट नंबर-एक के सामने सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा उनकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पियूष गर्ग ने 12 दिसंबर को कविनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बागपत के रामगढ़ बिनौली निवौसी राजवीर सिंह का कहना है कि तीन जनवरी को उनके बेटे गोविंद सिंह और सागर सिंह किसी काम के चलते दिल्ली से गाजियाबाद आ रहे थे। विजयनगर टी-प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बड़े बेटे गोविंद सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। घटना के संबंध में राजवीर सिंह ने 12 फरवरी को विजयनगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा
अवंतिका फेज-दो की रॉयल गार्डन सोसाइटी में रहने वाले मोहित सक्सेना का कहना है कि नौ फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनके 65 वर्षीय पिता अनिल सक्सेना फ्लोरा एनक्लेव के सामने सड़क के फुटपाथ पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के संबंध में मोहित सक्सेना ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया है। दूसरी घटना में थाना रेढर, जिला जालौन के गांव गडेरना निवासी आनंद सिंह का कहना है कि दो जनवरी को अजनारा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनके पिता बृजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। घटना में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें फोन करके घटनाई बताई। वह पिता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनके पिता के पैर तथी रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना के संबंध में आनंद सिंह ने 12 फरवरी को नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें