Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida Crime: धर्मकांटों पर घटतौली का हाईटेक खेल, SWAT टीम ने 4 आरोपी पकड़े, 50 लाख की ठगी का खुलासा

Greater Noida Crime: धर्मकांटों पर घटतौली का हाईटेक खेल, SWAT टीम ने 4 आरोपी पकड़े, 50 लाख की ठगी का खुलासा

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर पुलिस और SWAT टीम ने धर्मकांटों पर इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिमोट की मदद से वजन घटाने वाले हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, जो अब तक लाखों रुपये की ठगी कर कई कंपनियों और आम लोगों को चूना लगा चुके हैं। गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में सक्रिय थे और धर्मकांटों में चिप लगाकर रिमोट से वजन अपनी मर्जी के मुताबिक घटाते थे। इसके बदले में धर्मकांटा मालिकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक चिप्स बेचकर करीब 50 लाख रुपये कमा लिए हैं। पुलिस ने मौके से 30 इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, 67 रिमोट, एक लैपटॉप, सोल्डर मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 75 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

गिरोह धर्मकांटा मालिकों को लालच देकर उनकी मशीनों में खास चिप्स और कनेक्टिव वायर लगाते थे। रिमोट के जरिए वजन घटाकर करोड़ों का मुनाफा कमाया जाता था। इन चिप्स की लागत 10-20 हजार रुपये थी, लेकिन इन्हें 5-10 लाख रुपये तक बेचा जाता था। पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसने यह चिप एक ऑनलाइन साइट से बनवाई थी। यह गिरोह भारत के कई राज्यों में सक्रिय था और इनका नेटवर्क इतना मजबूत था कि स्क्रैप माफिया और बिल्डिंग मटीरियल माफिया तक चिप्स सप्लाई की जाती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कपिल कुमार, मनमोहन सिंह, विनय कुमार शर्मा और धीरज शर्मा शामिल हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके संपर्कों की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें