Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने लापरवाही करने पर एजेंसी की ब्लैक लिस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीईओ ने लापरवाही करने पर एजेंसी की ब्लैक लिस
नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को शहर में एक बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को शहर में एक बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीईओ को कई जगहों पर खामियां मिलीं, जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस कड़ी कार्रवाई में सबसे बड़ा एक्शन सीनियर मैनेजर जन स्वास्थ्य गौरव बंसल के खिलाफ लिया गया। उनके शासकीय कार्यों में ढीलापन और उदासीनता के लिए न केवल प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई, बल्कि अगले आदेश तक उनका वेतन भी रोक दिया गया है।

सीईओ के फील्ड में जाने की सूचना मिलने पर प्राधिकरण के अफसरों, ठेकेदार और कर्मचारियों में दिनभर हड़कंप का आलम रहा। निरीक्षण के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-16ए की ग्रीन बेल्ट में कूड़े के ढेर मिले, जिसके चलते लॉयन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह सेक्टर-35 के सामने वेव सिटी के बाहर केसी ड्रेन में जमी सिल्ट और सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे मिले कचरे के लिए नॉर्थ इंडिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को भी एक लाख रुपये का पेनल्टी लगाई। सेक्टर-63 की स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई, जहां नालियों में गंदगी और जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। इस गंभीर लापरवाही के लिए एमबीसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए गए। सदरपुर सोम बाजार में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में लापरवाही बरतने वाली एजी इन्वायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सीईओ ने अन्य अफसरों और एजेंसियों को चेतावनी दी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें