Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीएम योगी से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीएम योगी से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा और किसान एकता संघ का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला।

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, नोएडा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा और किसान एकता संघ का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। करीब 45 मिनट की इस बैठक में गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए कि किसानों के सभी मुद्दों का जल्द ही समाधान किया जाए।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ.रूपेश वर्मा ने बताया कि किसानों की कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री लखनऊ में कई मुद्दों पर बातचीत की गई। जिन्होंने सभी मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने लैंड पुलिंग नीति को जल्द लागू करने और किसानों को विकास प्रक्रिया में शामिल करने का भरोसा दिया है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा और किसान एकता संघ के अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट के मुद्दे को गंभीरता से लिया और इसके जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने इस बात पर संतोष जताया है कि मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के पक्ष में भेजी गई सभी पत्रावलियों पर तेजी से कार्रवाई की जाए। इस प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय लोक दल के विधायक राजपाल बालियान, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी और भारतीय किसान परिषद के एडवोकेट सचिन अवाना समेत अन्य कई किसान नेता शामिल रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें