Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचे

गायों की मौत पर गौरक्षकों ने गौशाला पर काटा हंगामा

थाना जारचा क्षेत्र स्थित गौशाला में गायों की मौत होने पर गौरक्षकों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गौशाला पहुंची।
थाना जारचा क्षेत्र स्थित गौशाला में गायों की मौत होने पर गौरक्षकों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गौशाला पहुंची।

अमर सैनी

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र स्थित गौशाला में गायों की मौत होने पर गौरक्षकों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गौशाला पहुंची। एसडीएम दादरी ने गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौरक्षकों ने प्रशासन पर गायों को भूखा-प्यासा रखने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गौशाला में दर्जनों गायों की मौत हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी ने दो गायों की मौत की बात कही है।
पूरा मामला जारचा क्षेत्र के गिरजापुर खंडेरा गांव स्थित गौशाला का है। गौशाला की खाली जमीन पर गायों के शव मिले गौरक्षकों का आरोप है कि गौशाला की खाली जमीन पर गायें मृत मिलीं। हालात इतने खराब थे कि कौवे और जानवर गायों के शवों को नोचते नजर आए। गायों की मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। आशंका है कि गायों की मौत भूख-प्यास से हुई है। गायों की मौत को लेकर हिंदू संगठनों में काफी गुस्सा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से हर महीने लाखों रुपये गायों की देखभाल के लिए गौशाला में खर्च किए जाते हैं, उसके बाद भी ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है। गौरक्षकों का कहना है कि उन्होंने शनिवार को चार गायों का अंतिम संस्कार किया है।

गौशाला पहुंचे अधिकारी
गौशाला में गायों की मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम दादरी, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वे मामले की जांच कर रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की टीम गौशाला पहुंच गई है और मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अधिकारी का बयान
एसडीएम दादरी का कहना है कि सिर्फ दो गायों की मौत हुई है। भारी बारिश के कारण गायों के अवशेष दिखाई दे रहे थे। चूंकि जमीन सार्वजनिक है, इसलिए मृत गायों को उसी जमीन पर दफनाया गया है। जिसके कारण मौके पर अवशेष दिखाई दे रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *