Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

किसी एक सरकारी संस्थान का नामकरण होगा नामदेव महाराज के नाम पर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
किसी एक सरकारी संस्थान का नामकरण होगा नामदेव महाराज के नाम पर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

किसी एक सरकारी संस्थान का नामकरण होगा नामदेव महाराज के नाम पर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संत कबीर कुटीर पर संत नामदेव जयंती समारोह आयोजित

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 2 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती पर महम धर्मशाला, रोहतक के लिए 21 लाख रुपये और प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम नामदेव महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) पर आयोजित संत नामदेव जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश से आए नामदेव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण को समर्पित रहा।

इस मौके पर नामदेव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि समस्त नामदेव समाज का सम्मान है। वह इस पगड़ी के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे प्रदेश के हर समाज और हर वर्ग के लिए 24 घंटे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संत नामदेव समाज के लोगों द्वारा रखी गई एक दर्जन से अधिक माँगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण में क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक कर दी गई है। इसके अलावा, नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में जितना लाभ ओबीसी वर्ग को दिया गया है, उतना पूर्व की सरकार ने कभी भी नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देते हुए सभी वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लगभग 18 पारंपरिक उद्योगों और व्यवसायों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इससे देशभर में कार्यरत श्रमिकों और पारंपरिक उद्योगों में माहिर व्यक्तियों को अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद मिल रही है। विश्वकर्मा समुदाय की सभी जातियों को बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन मुहैया करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत, हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को एक विशेष ‘हैप्पी कार्ड’ दिया जा रहा है। इस कार्ड से कार्डधारक हर साल राज्य परिवहन की बसों में 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। यह कॉर्ड उन परिवारों का बनाया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह सजग हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की सोच के साथ योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का काम करते हुए लोगों को सशक्त बनाया है।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर सिंह गंगवा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री कर्णदेव कंबोज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य श्री राधेश्याम और कार्यक्रम के आयोजक सतबीर वर्मा मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *