अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-24 पुलिस ने 150 बोरी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने वाले दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हो गई है। आरोपियों की पहचान उन्नाव निवासी 25 वर्षीय तकदीर और कानपुर निवासी 24 वर्षीय आशिफ के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए मथुरा ले जाने वाले थे। ट्रैक्टर को बेचने के लिए सौदा भी तय कर लिया था।






पाठकों की राय