Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

बाइक चुराकर ओएलएक्स पर बेचने वाले 2 चोर गिरफ्तार

थाना फेज-1 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। बदमाश बाइक की रैकी करते थे
बाइक चुराकर ओएलएक्स पर बेचने वाले 2 चोर गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-1 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। बदमाश बाइक की रैकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बाइक को ओएलएक्स पर जाकर बेचते थे। इससे मिले पैसों का प्रयोग मौज मस्ती के लिए किया करते थे।

एडीसीपी ने बताया कि ये अंतरराज्यीय गिरोह है। जिसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके और भी साथी है जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विगत चार साल से ये बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इनसे बरामद की गई बाइक और स्कूटी में छह मुकदमे नोएडा के थानों में दर्ज है। इसके अलावा गाजियाबाद और दिल्ली में भी ये चोरी की घटना को अंजाम देते थे।पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान सूरज और हर्ष हुई है।

ओएलएक्स पर बेचे थे बाइक
बाइक चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद उसे साइट पर अपलोड करते थे। ग्राहक मिलने पर उसे बेचते थे। मिले पैसों को आपस में बांटकर मौज मस्ती करते थे। इन्होंने अपनी आय का सोत्र भी यही चोरी की घटना को बना रखा था। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास काफी लंबे से किया जा रहा था। इसमें मैन्युअल और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के बाद इनको गिरफ्तार किया गया।

सेक्टर-8 में बना रखा था गोदाम
बाइक चोरी की घटना के बाद ये लोग उसे सेक्टर-8 के एफ-6 पर बने खंडहर में ले जाते थे। वहीं उसे खड़ा करते थे। जब भी ग्राहक मिलता था वहीं से बाइक लाकर उसे बेचते थे। हाल ही में दोनों बदमाशों ने एक बाइक की फोटो ओएलएक्स पर अपलोड की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस एक्टिव किया। जिसके बाद इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *