Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

नोएडा में 3 बोर्ड के 51 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, सूची हो गई तैयार

जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सभी को राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सीएम योगी इन्हें सम्मानित करेंगे।
नोएडा में 3 बोर्ड के 51 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित, सूची हो गई तैयार

अमर सैनी

नोएडा। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सभी को राज्य और जिला स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सीएम योगी इन्हें सम्मानित करेंगे। विभाग ने इसकी सूची तैयारी कर ली है। अब तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय और 33 को जिला स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर से सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के दस और इंटरमीडिएट के आठ छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के 19 और इंटरमीडिएट के 14 छात्र-छात्राओं का चयन जिला स्तरीय मेरिट के लिए हुआ है। इन बच्चों को 21 हजार रुपये और अन्य सामग्री दी जाएगी। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। शासन से कार्यक्रम की तारीख को लेकर वार्ता चल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *